रबूपुरा (संवाद)। कोतवाली पुलिस ने रविवार को कस्बे के लोगों के साथ शांति समिति की बैठक की और त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सड़क से 10 मीटर दूर शिविर लगाने होंगे।
जुलाई में सावन की शिवरात्रि और कावड़ यात्रा के अलावा मोहर्रम पर शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि कावड़ शिविर को सड़क से 10 मीटर दूरी पर लगाएं, लेकिन उसके लिए भी अनुमति लेनी होगी। अफवाहों पर ध्यान न दें। बैठक जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद, इश्तियाक नैयर कासमी, शिव मंदिर ननकेश्वर महादेव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष राजेश सिंह, मुकेश शर्मा, शाहिद प्रधान, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।