फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कादीपुर नायब तहसीलदार पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन ने कादीपुर उप-तहसील के नायब तहसीलदार नरेंद्र भारद्वाज के खिलाफ शिकायत की है। तहसीलदार पर कर्मचारियों को परेशान करने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। एसोसिएशन ने उपायुक्त गुरुग्राम को पत्र भेजकर मामले में उचित कार्रवाई और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। कार्रवाई नहीं होने पर एसोसिएशन ने आंदोलन और कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अनुसार, नायब तहसीलदार फील्ड स्टाफ को बेवजह परेशान करते हैं। कर्मचारियों को बिना वैध कारण मोबाइल फोन पर परेशान किया जाता है, जिससे मानसिक तनाव होता है। कार्यालय समय समाप्त होने के बाद भी शाम 7:30 से 8 बजे तक बैठक में बैठाकर रखा जाता है। जिन कार्यों को फोन या व्हाट्सऐप से किया जा सकता है, उनके लिए भी बार-बार तहसील कार्यालय बुलाया जाता है। इससे कर्मचारियों का समय और सरकारी कार्य प्रभावित होते हैं। बादशाहपुर और गुरुग्राम के कानूनगो को भी अनावश्यक रूप से बुलाया जाता है। तुरंत उपस्थित न होने पर स्पष्टीकरण नोटिस और नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें