फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कादीपुर को मिला बूस्टर...बेहतर होगी पानी की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने मेयर राजरानी मल्होत्रा व पार्षदों की उपस्थिति में विभिन्न विकास कार्यों का किया शुभारंभ
विज्ञापन

नंबर गेम - 55 लाख रुपये की लागत से बनेगा पार्क व मंदिर

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा वार्ड-10 में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य शुरू किए गए हैं। बृहस्पतिवार को हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने मेयर राजरानी मल्होत्रा व निगम पार्षदों की उपस्थिति में लगभग 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले महिला पार्क, कादीपुर मंदिर के नवीनीकरण कार्य सहित अन्य कार्यों का शुभारंभ किया। इस मौके पर वार्ड-10 के पार्षद महावीर यादव सहित कई गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, सार्वजनिक सुविधाओं एवं सामाजिक अवसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी शुभारंभ किया गया। इन विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और वार्ड-10 के समग्र विकास को नई गति प्राप्त होगी।
विज्ञापन


सेक्टर-10ए में सड़कों का होगा अपग्रेडेशन
कार्यक्रम के दौरान सेक्टर-10ए के 1700 पॉकेट क्षेत्र में आरएमसी द्वारा सड़क के अपग्रेडेशन एवं ऊंचाई बढ़ाने के कार्य का शुभारंभ किया गया। लगभग 83.60 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से क्षेत्र में जलभराव की समस्या कम होगी व नागरिकों को बेहतर और मजबूत सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण से मिलेगी जलभराव से राहत
वार्ड-10 में नत्थू स्वीट्स से रोटरी ब्लड बैंक तक आरसीसी बॉक्स टाइप स्टॉर्म वाटर ड्रेन निर्माण कार्य भी शुरू किया गया। लगभग एक करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाली यह परियोजना क्षेत्र में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस ड्रेनेज सिस्टम से वर्षा जल निकासी व्यवस्था अधिक सुचारू और प्रभावी बनेगी।

कादीपुर बूस्टिंग स्टेशन पर आरसीसी स्लैब निर्माण
कादीपुर बूस्टिंग स्टेशन पर आरसीसी स्लैब निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। लगभग 39.53 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य का उद्देश्य बूस्टिंग स्टेशन की संरचना को अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना है, जिससे पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

पुनर्वास केंद्र के कार्य को मिलेगा अंतिम रूप
इसके अतिरिक्त पटौदी रोड स्थित राजकीय संस्कृत प्राथमिक विद्यालय, कादीपुर के निकट पुनर्वास केंद्र के निर्माण कार्य को पूर्ण करने की दिशा में भी कार्य शुरू किया गया। लगभग 32.89 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह केंद्र क्षेत्र के जरूरतमंद नागरिकों के लिए उपयोगी सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर मेयर राजरानी मल्होत्रा, पटौदी विधायक बिमला चौधरी, पूर्व मेयर विमल यादव, निगम पार्षद महावीर यादव, पटौदी मार्केट कमेटी चेयरमैन मनोज यादव, निगम पार्षद कुणाल यादव, अवनीश राघव, दिनेश दहिया, आशीष गुप्ता, सुंदर सिंह, दलीप साहनी, ऊषा वर्मा, पूर्व पार्षद संजय प्रधान, उदयवीर अंजना, सुनील, राजपाल यादव, प्रशांत भारद्वाज सहित आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें