फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बनी हुई सड़क और पौधरोपण के नाम पर 50 लाख के घोटाले का सरपंच पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
समाधान शिविर में मरौली के ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने बीडीपीओ को दिए जांच के आदेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। गांव मरौली के ग्रामीणों ने गांव के सरपंच पर करीब 50 लाख रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाया हैं। ग्रामीणों ने समाधान शिविर में एसडीएम को मामले की शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 2018 में गांव के तत्कालीन सरपंच ने रास्ता बनाया जिसका फोटो अपलोड कर दिया था लेकिन वर्तमान सरपंच ने तीन बार उसी रास्ते को बनाने के नाम पर सरकार से रुपये हडप लिए। साथ ही पेड़ लगाने के नाम पर भी फंड निकाला लेकिन 22 पौधे भी नहीं लगाए। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम बैलिना लोहान ने बीडीपीओ को जांच के आदेश दिए है।
बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय में प्रशासन द्वारा लगाए गए समाधान शिविर में गांव मरौली के कई ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने सरपंच महेश कुमार पर पंचायत फंड से लगभग एक करोड़ रुपये का घोटाला करने की शिकायत की। ग्रामीण रवि कुमार, धर्मपाल, प्रेम कुमार सहित अन्य ने शिकायत दी। आरोप लगाया कि 2018 में तत्कालीन सरपंच अशोक कुमार ने एक रास्ते का निर्माण करवा कर निर्माण हुए रास्ते का फोटो पोर्टल पर अपलोड कर दिया। लेकिन वर्तमान सरपंच महेश कुमार ने उसी फोटो को तीन बार अपलोड 26 लाख रुपये अवैध रूप से बगैर सड़क निर्माण किए निकलवा लिए। इसी प्रकार गांव की पंचायत फंड से 22 लाख रुपये पेड़ लगाने के नाम पर लगाए गए लेकिन धरातल पर 22 पेड़ भी नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच ने गांव की सहीराम वाली जोहड़ के तीन एकड़ भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया। कई अन्य जोहड़ों से मिट्टी को उठवा कर बिक्री कर दिया। उन्होंने कहा कि गांव का सरपंच पहले बीडीपीओ ऑफिस में डीसी रेट पर तैनात था। इसी के बलबूते पर वह किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं होने दे रहा है। इस मामले में उन्होंने जिला उपायुक्त के अलावा मुख्यमंत्री दरबार में भी शिकायत दी है। वही, ग्रामीणों की शिकायत के बाद एसडीएम बैलिना लोहान ने बीडीपीओ को गांव में जाकर तुरंत रिपोर्ट करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें