फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर लौटे जुनैद का स्वागत

सार

पचगांव निवासी एथलीट जुनैद ने कोलकाता में आयोजित 90वीं ऑल इंडिया रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। तावड़ू लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस उपलब्धि से क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावड़ू। उपमंडल के गांव पचगांव निवासी और वरिष्ठ एथलीट जुनैद ने कोलकाता में आयोजित 90वीं ऑल इंडिया रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। तावड़ू लौटने पर ग्रामीणों और युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर फूल-मालाओं से लादकर उन्हें सम्मानित किया गया और मोटरसाइकिल रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन


जुनैद ने 35 किलोमीटर वॉक रेस प्रतियोगिता में रेलवे के सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फिलहाल वह बेंगलुरु में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के तहत कोचिंग ले रहे हैं। जुनैद अब तक राष्ट्रीय स्तर पर दो दर्जन से अधिक स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल कर चुके हैं। जुनैद ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही सफलता मिलती है। उन्होंने सपना व्यक्त किया कि आने वाले समय में वह ओलंपिक, एशियाई खेलों और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी देश के लिए गोल्ड मेडल जीतें। उनकी प्रतिभा को देखते हुए रेलवे ने उन्हें नौकरी भी दी है और वह वर्तमान में रेलवे में टिकट कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। तावड़ू में हुए स्वागत समारोह ने जुनैद और क्षेत्रवासियों को गर्व से भर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें