फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बदमाशों ने कैब बुक कर गाड़ी लूटी, केस दर्ज

सार

नूंह जिले में कैब बुक कर पांच यात्रियों ने चालक को लूटने का प्रयास किया। असफल रहने पर वे उसकी गाड़ी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के द्वारका से जयपुर के लिए बुक किया था
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। कैब बुक करके सवारियों ने चालक को लूटने का प्रयास किया, हालांकि वे उससे पैसा व अन्य सामान तो नहीं छीन पाए, लेकिन उसकी गाड़ी लूटकर ले गए। रोजका मेव थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति को नामजद कर दो अन्य युवक व दो युवतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्थान के बयाना भगौरी निवासी पुष्कर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शौकीन नाम के युवक ने उसकी गाड़ी को द्वारका दिल्ली से जयपुर के लिए बुक किया था जिसमें उसके साथ दो अन्य युवक व दो युवतियां भी बैठी थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े बारह बजे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हिलालपुर टोल प्लाजा के पास उन्होंने उल्टी होने का बहाना बनाकर गाड़ी से नीचे उतर गए। जब वे दोबारा गाड़ी में बैठे तो एक युवक ने उसके सिर पर हथियार जैसा कुछ सामान लगा दिया और बोले कि जो भी पैसा या सामान उसके पास है, उसे दे दो और गाड़ी छोड़कर नीचे उतर जा। मना करने पर उन्होंने उसी हथियार से उसके सिर पर चोट मारी फिर और छीना झपटी करने लगे। वह जैसे-तैसे गाड़ी से बाहर निकला तो वे उसकी गाड़ी को ले गए। रोजका मेव थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें