फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शिक्षा के प्रसार के लिए अभियान चलाएंगे न्यायाधीश

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले में शिक्षा के प्रसार और जागरूकता के लिए न्यायाधीश अभियान चलाएंगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने शुक्रवार को जिला न्यायालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि पर अपराधों पर रोक लगाने के लिए व्यापक जनजागरूकता अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

शिक्षा का अभाव इन अधिकांश समस्याओं का मूल कारण है तथा जागरूक समाज ही इन बुराइयों को समाप्त कर सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिले में लगातार जन जागरण अभियान चला रहा है। आने वाले समय में जिले के धर्मगुरुओं व सामाजिक लोगों के साथ मिलकर इस अभियान को और तेजी से चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लगातार स्कूलों, कॉलेजों तथा विभिन्न संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नेहा गुप्ता द्वारा विभिन्न सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों में नशे, साइबर अपराध और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ विद्यार्थियों को जागरूक किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें