फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: संयुक्त आयुक्त ने सुनीं लोगों की शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। नगर निगम की संयुक्त आयुक्त सुमन भांखड़ ने शनिवार को जोन-1 के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और नागरिकों से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनी। उन्होंने सेक्टर-10, सेक्टर-37, औद्योगिक क्षेत्र, उमंग भारद्वाज चौक, गाड़ौली खुर्द, धनकोट, सेक्टर-102, 103, दौलताबाद, सेक्टर-9, 4, 7, बसई, शिवाजी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सफाई शाखा से जुड़े अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरूस्त करवाने सहित नियमित कचरा उठान सुनिश्चित करें। विशेष रूप से मुख्य सड़कों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा एकत्रित नहीं होने दें। अगर कहीं पर कूड़ा पड़ा हो, तो उसका त्वरित उठान सुनिश्चित करवाएं। इसके साथ ही उन्होंने एनफोर्समेंट अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मुख्य सड़कों से अतिक्रमण को हटवाएं और अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त ने नागरिकों से भी आह्वान किया कि वे सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना सहयोग करें। इधर-उधर कचरा नहीं फैलाएं और यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है, तो उसे रोकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें