अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जननायक जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाते हुए गांव हयातपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन किया। इसमें जजपा के सदस्यता अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया और लोगों को पार्टी से जोड़ा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जजपा हल्काध्यक्ष बादशाहपुर मुकेश ने की। इसमें मुख्यातिथि जजपा दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष दिनेश डागर, जिला प्रभारी राजसिंह दहिया और जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र ठाकरान उपस्थिति रहे। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकरान ने कहा कि सभी सदस्यता अभियान को मजबूती से सफल बनाने का काम करें।
उन्होंने बताया कि डाॅ. अजय सिंह चौटाला और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के आदेशानुसार जिले में सदस्यता अभियान तेजी से चल रहा है। ठाकरान ने बताया कि हल्का बादशाहपुर में जजपा का सदस्यता अभियान काफी सफल रहा। जिला प्रेस प्रवक्ता पवन धनकोट ने बताया कि जजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम 15 जून से 30 जुलाई तक चलाया जाएगा। इसमें नए साथियों को जो ताऊ देवीलाल की नीतियों में विश्वास रखते हैं उन्हें जजपा के साथ जोड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम में नरेश दहिया, कृष्ण गाडोली, अमरनाथ जेई, सुरेन्द्र यादव, विरेश हंस, सतबीर गाडौली, कुलदीप, गुलाब सिंह, सदानंद चौहान, महाबीर राधव, सुभाष यादव, प्रताप यादव, रमेश गाडोली और रावण बास कुसला समेत अन्य मौजूद रहे।