फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मकान का ताला तोड़कर गहने और नकदी चुराई

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू नगर के राधे नगर क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े बंद मकान का ताला तोड़कर करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली। पीड़ित महिला की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राधे नगर निवासी कुसुम लता पत्नी नरेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 मई को सुबह करीब 8 बजे वह और उसके बच्चे अपने-अपने काम पर जाने से पहले मकान को लॉक कर गए थे। दोपहर करीब 3:30 बजे उनकी बेटी जब काम से वापस घर पहुंची तो उसने मकान का मुख्य गेट खुला पाया तथा अंदर जाकर देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसकी सूचना उसने तुरंत अपनी मां को फोन पर दी। सूचना मिलने पर कुसुम लता घर पहुंची और जांच करने पर पाया कि घर में रखी लोहे की अलमारी से 23 हजार रुपये की नकदी, 9 चांदी की पायल, 15 से 20 चांदी की चुटकियां, 10 से 11 चांदी के सिक्के, एक चांदी का नोट, एक चांदी का कड़ा, दो सोने की लौंग, दो छोटी सोने की बालियां तथा कान्हा जी का चांदी का मुकुट चोरी हो चुका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें