फिरोज़पुर झिरका। इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने संगठन को और मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए जावेद अकमल छिरकलोत को युवा विधानसभा अध्यक्ष (इनेलो) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति पार्टी सुप्रीमो चौधरी अभय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, चौधरी करण चौटाला, पूर्व प्रत्याशी भाई हबीब हवननगर, युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर अरविंद गोस्वामी तथा युवा जिला अध्यक्ष रियाज़ आलम के मार्गदर्शन और विश्वास से की गई है।
जावेद अकमल छिरकलोत ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है कि पार्टी नेतृत्व ने उनपर विश्वास जताया है। पार्टी के शीर्ष नेता और कार्यकर्ताओं के विश्वास पर इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता से निभाएंगे। जावेद ने इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला और फिरोजपुर झिरका विधानसभा से प्रत्याशी रहे मोहम्मद हबीब सहित पार्टी के सिर्फ नेताओं का आभार जताया है। संवाद