फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जापानी और कोरियाई मित्रों ने गरबा-डांडिया से बांधा समां

विज्ञापन
गुजराती समाज के कार्यक्रम में कोरियाई और जापानी समूह ने डांडिया की प्रस्तुति दी
विज्ञापन
- सेक्टर-72 में नौ दिवसीय गरबा उत्सव, भारतीय संस्कृति और अंतरराष्ट्रीय मित्रता का दिखा संगम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गरबा गीतों की धुन, रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधान और डांडिया की खनक के बीच बुधवार शाम सेक्टर-72 स्थित अनंता बैंक्वेट हॉल में उत्सव का माहौल नजर आया। यहां श्री गुजराती समाज की ओर से आयोजित नौ दिवसीय गरबा महोत्सव में जापानी और कोरियाई मित्रों के छैल छबीली समूह ने गरबा और डांडिया की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया।
समूह के सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ पारंपरिक भारतीय गरबा और डांडिया प्रस्तुत किया। भारतीय लोक संस्कृति के प्रति उनके लगाव और समर्पण ने उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। उनकी प्रस्तुतियों के दौरान दर्शक भी संगीत की धुन पर झूमते नजर आए। पारंपरिक नृत्य और रंगीन परिधानों ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी। गुरुग्राम के श्री गुजराती समाज से जुड़े जापानी और कोरियाई मित्रों की इस पहल ने भारतीय संस्कृति के प्रति उनके प्रेम को दर्शाया। गरबा और डांडिया के माध्यम से विभिन्न देशों की संस्कृतियों को करीब लाने का संदेश दिया गया। संगीत और नृत्य ने भाषा और देश की सीमाओं से परे लोगों को जोड़ने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री गुजराती समाज के अध्यक्ष अविनाश त्रिवेदी ने बताया कि छैल छबीली समूह की प्रस्तुति ने गरबा महोत्सव की रौनक बढ़ाई। साथ ही भारत, जापान और कोरिया के बीच सांस्कृतिक मित्रता और आपसी सद्भाव को भी नई अभिव्यक्ति मिली। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भारतीय सांस्कृतिक विरासत को साझा करने और विभिन्न देशों के लोगों के बीच आत्मीयता बढ़ाने का अवसर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें