फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जनता दरबार...प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित 15 मामलों का किया समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेयर कार्यालय में आयोजित कैंप में लोगों को मिलीं सेवाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मेयर राजरानी मल्होत्रा के भीमनगर स्थित कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय विशेष सेवा शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न सरकारी और नागरिक सेवाओं का लाभ उठाया। दूसरे दिन प्रॉपर्टी टैक्स से संबंधित 15 मामलों और जल सेवाओं से जुड़े 12 मामलों का समाधान किया गया। इसके अलावा आधार कार्ड से जुड़े 42 लोगों के कार्य पूरे किए गए, जबकि परिवार पहचान पत्र के 12 मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान प्रॉपर्टी टैक्स, जल सेवाएं, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान भारत, आभा आईडी और निरोगी हरियाणा जैसी योजनाओं से जुड़े मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं, कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर के माध्यम से 29 भुगतान सेवाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं। जनस्वास्थ्य और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत योजना के तहत 14 लाभार्थियों का पंजीकरण किया गया। साथ ही 14 नागरिकों की आभा आईडी बनाई गई, जबकि निरोगी हरियाणा योजना के अंतर्गत 10 लोगों को लाभ दिया गया। मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं सरल और पारदर्शी तरीके से एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें