फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन परीक्षा विकल्प के लिए विद्यार्थिर्यों ने किया रोड राम

विज्ञापन
द्रोणाचार्य कॉलेज में ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। भले ही गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में कराने का फैसला सुना दिया हो। बावजूद इसके विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इस कड़ी में द्रोणाचार्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रबंधन से बातचीत नहीं होने पर विद्यार्थियों ने पौने घंटे तक रोड जाम की। ऐसी स्थिति में राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों की मांग रखी और नारेबाजी की। इस दौरान तकरीबन 500 से ज्यादा विद्यार्थी एकत्रित हुए। कॉलेज विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कॉलेज अपने अलग नियम बनाते हुए ऑफलाइन परीक्षाएं ही कराने की योजना बना रहा है। इसके बाद उन्होंने प्राचार्य से मिलने का भी प्रयास किया। बातचीत नहीं होने पर प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा। हालांकि, भारी हंगामे के बाद कॉलेज प्राचार्य वीरेंद्र अंतिल ने उनसे संपर्क किया। उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षाएं कराने का आश्वासन दिया।
कॉलेज प्रबंधन अपने नए नियम बनाकर ऑफलाइन परीक्षाएं करा रहा है। सूचना मिलने पर कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षाएं कराने का फैसला लिया है तो कॉलेज नए नियम नहीं बना सकते।
विज्ञापन

- चिन्मय मोदी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, एबीवीपी
कोरोना काल में सभी विद्यार्थियों का ऑफलाइन परीक्षाओं में शामिल होना संभव नहीं है। ऐसे में कॉलेज को जल्द ही ऑनलाइन परीक्षाओं की घोषणा करनी चाहिए।
-केशव देव, विद्यार्थी
काफी समय से विद्यार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाओं के नाम पर भ्रमित किया जा रहा है। कॉलेजों को अंतिम फैसला लेने की जरूरत है।
- गौरव, विद्यार्थी
विद्यार्थियों के बीच परीक्षाओं के मोड के संबंध में भ्रांति फैलाई गई थी। विद्यार्थियों ने प्रबंधन से जानकारी लिए बिना ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। जबकि गुरुग्राम विश्वविद्यालय के जारी दिशानिर्देशों के अनुसार ही परीक्षाएं कराई जाएंगी। विद्यार्थियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की गई तो मामला शांत हो गया है। सोमवार को गूगल फार्म विद्यार्थियों को वितरित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- वीरेंद्र अंतिल, प्राचार्य, द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें