फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जेल में बंद नशा तस्कर राहुल को एक साल के लिए किया गया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी पर जिले में एनडीपीएस के करीब आधा दर्जन मामले हैं दर्ज
विज्ञापन

- पीआइटी एनड़ीपीएस अधिनियम के तहत जिला जेल में की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। जिला जेल में नशा तस्करी के आरोप में कैद तावडू के गांव शिकारपुर निवासी राहुल को हरियाणा गृह सचिव विभाग के दिशा निर्देशों पर एक साल के लिए नजरबंद किया गया है । नशा तस्कर पर यह कार्रवाई पीआइटी एनड़ीपीएस ( प्रिवेंशन ऑफ इल्लिस्ट ट्रैफिक में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकॉट्रॉपिक सब्सटेंस ) अधिनियम के तहत की गई है ।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में नशा पर शिकंजा कसने के लिए तस्कर पुलिस के निशाने पर हैं। बार-बार नशा तस्करी का अपराध करने वालों को पुलिस ने चिह्नित किया है। हरियाणा सरकार के गृह विभाग मुख्य सचिव की ओर से पारित नजरबंद आदेशों की पालना करते हुए बृहस्पतिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में एक टीम जेल परिसर में पहुंची। जहां पर एनडीपीएस के मामलों में कैद राहुल को नियम अनुसार नोटिस दिया गया था। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह विभाग हरियाणा के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए आरोपी को जेल में ही एक साल के लिए नजर बंद किया गया है। इस दौरान आरोपी नशा तस्कर को सामान्य कैदियों से अलग रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि नूंह में इस प्रकार का यह पहला मामला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें