फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति दर्शन मात्रे मन:कामना पूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश चतुर्थी पर पंडालों में विराज गए विघ्नविनायक गणपति बप्पा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जय देव जय देव जय मंगलमूर्ति दर्शन मात्रे मन:कामना पूर्ति। भगवान गणपति की इस आरती की गूंज से शहर का माहौल आध्यात्मिक हो गया है। बुधवार से शहर में जगह-जगह विघ्नहर्ता गणपति महोत्सव शुरू हो गया है। शहर के लोगों ने अपने घरों में गणपति को स्थापित कर पूजा अर्चना शुरू की। यह उत्सव दस दिनों तक चलेगा। परंपरा के अनुसार अनंत चतुर्दशी को गणपति विसर्जन के साथ यह पूजा संपन्न होगी।
मराठी समाज द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव, लोकमान्य गणेशोत्सव समिति, तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन, मैत्री कल्याण मंच द्वारा पंडालों में गणपति की मूर्ति स्थापित की गई। शहर की विभिन्न सोसाइटियों में गणपति की मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की जा रही है। सेक्टर-27 के सामुदायिक भवन में शहर के मराठी समाज की ओर से 33वां गणेशोत्सव ढोल नगाड़ों के बीच गणपति के स्वागत के साथ शुरू हुआ। इस पंडाल में सुबह के पूजन और शाम की आरती में काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

संगठन के अध्यक्ष शांता राम उदागे, उपाध्यक्ष गंगाधर गुंडे, संस्थापक आरबी माणेकर, जीवन तलेगांवकर, अतुल मोघे आदि सदस्य समेत 108 दंपतियों ने पारंपरिक वेश भूषा में गणपति की आरती की। अथर्वशीर्ष के पाठ और गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से पंडाल गूंज उठा। महिलाओं ने अपने घरों से बनाकर लाए 1100 मोदक गणपति को अर्पित किए। गुरुग्राम में रहने वाले मराठी परिवारों ने सेक्टर 9ए स्थित गौरी शंकर मंदिर में लोकमान्य गणेशोत्सव कमेटी की ओर से मूर्ति स्थापित की गई है। इन दोनों पूजा पंडालों में पांच दिनों तक गणपति महोत्सव चलेगा।

सोसाइटियों में 10 दिन का उत्सव
सेक्टर-37सी स्थित इंपीरिया एस्फेरा, सेक्टर-102 स्थित जॉय विले, सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार, सेक्टर-63 स्थित टाइम रेसिडेंसी, सेक्टर-79 स्थित मैप्सको माउंटविले, सेक्टर-78 स्थित मानसून ब्रिज, सेक्टर-69 स्थित ट्यूलिप आइवरी, सेक्टर-37डी स्थित रामप्रस्थ सिटी, सेक्टर-83 स्थित वाटिका इंडिया नेक्सट समेत शहर की कई सोसाइटियों में सामूहिक रूप से पंडाल बनाकर गणपति पूजन किया जा रहा है। ज्यादातर सोसाइटियों में यह उत्सव दस दिनों का होगा। रामप्रस्था सिटी के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि आशुतोष गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी के ओपन एरिया में बड़ा पंडाल बनाकर पूजा की जा रही है। यहां हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इंपीरिया एस्फेरा की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रिंकी सिंह ने बताया कि सोसाइटी में पहली बार गणपति उत्सव हो रहा है और लोगों में इसको लेकर काफी उत्साह है। सेक्टर-102 स्थित इंपीरियल गार्डन में बच्चों ने गणेश की इको फ्रेंडली मूर्ति बनाकर पंडाल में सजाया है। मंगलवार देर शाम तक सोसाइटी के बच्चों ने क्लब हाउस में एकत्र होकर मूर्तियां बनाई।
विज्ञापन


कई किस्मों के पत्तों से की गणपति पूजा
आंध्र प्रदेश के तेलुगू वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में 24वां गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस पंडाल में गणपति की मूर्ति की स्थापना में सामूहिक पूजा की गई। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इस पूजा में गणपति की हल्दी से प्रतीकात्मक मूर्ति बनाई गई। उनकी अक्षत, फूल, फल, दीप, जल, मिष्टान्न के साथ विभिन्न पेड़ों पत्तों को अर्पित किया गया। मंत्रोच्चार के बीच गणपति को दूर्वा, बेलपत्र, पीपल, तुलसीदल, अनार, कचनार, धतूरा, शमी, आक, बेर आदि के कई किस्म के पत्तों को अर्पित किया गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें