गुरुग्राम। चीन के शिनजियांग में 15 से 30 अगस्त तक चल रही थर्ड बेल्ट एंड रोड इंटरनेशनल ट्रेनिंग कैंप प्रतियोगिता में भारतीय जूनियर टीम ने दमदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम के नैतिक भी भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। टीम के साथ गुरुग्राम से कोच भूषण सैनी और कोच चैंक्य भारतीय दल के साथ गए हैं। इस प्रतियोगिता में कोरिया, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, कज़ाखस्तान और फिलीपींस समेत कई देशों के जूनियर बॉक्सर भाग ले रहे हैं। भारतीय टीम का यह अनुभव भविष्य में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। संवाद