फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई छात्र डेंसो के मानेसर प्लांट में करेंगे प्रैक्टिकल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गुरुग्राम में पढ़ाई कर रहे फिटर, इलेक्ट्रिशियन एवं इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड के विद्यार्थी दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत थ्योरी अपने संस्थान की कक्षाओं में पढ़ेंगे और प्रैक्टिकल डेंसो हरियाणा कंपनी के मानेसर प्लांट मे करेंगे। इसके लिए औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) गुरुग्राम और डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड के बीच दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली को लेकर एक (एमओयू) हस्ताक्षर किया गया। इस दौरान महानिदेशक पीसी मीणा और याशुआकि मात्सुनागा की उपस्थिति में राजकीय आईटीआई की ओर से प्रधानाचार्य जयदीप कादियान एवं डेंसो की तरफ से उपप्रधान पुष्पेंद्र दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक पीसी मीणा ने कहा कि सरकार द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में शुरू की गई दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना है, इससे खासकर आईटीआई पास विद्यार्थियों को बेहतर औद्योगिक इकाइयों में नौकरी मिलेगी। इससे उन्हें रोजगार के अवसर पहले की अपेक्षा अधिक प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी विद्यार्थियों को रोजगार दिलवाने की दिशा में बेहतर काम किया जा रहा है। डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर याशुआकि मात्सुनागा ने कहा कि यह प्रशिक्षण संस्थान तथा कंपनी दोनों के लिए ही फायदेमंद है। पीसी मीणा ने डेंसो हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मानेसर प्लांट का दौरा भी किया। इस अवसर पर ग्रुप इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव व जगमिंदर, वेल्डिंग इंस्ट्रक्टर जसमेर व मोहम्मद सलीम, ऑटो बॉडी पेंटिंग इंस्पेक्टर गौरव, डेंसो कंपनी की ओर से कंपनी के डायरेक्टर श्यामल चक्रवर्ती सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें