-अब 27 जून तक कर सकते हैं आवेदन, पहले थी 21 जून अंतिम तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, महरौली रोड के प्रिंसिपल रविंद्र कुमार ने बताया कि पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 27 जून कर दिया गया है, जिससे अधिक छात्र आवेदन कर सकें।
आईटीआई में एससी-बीसी वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति, बस पास, अप्रेंटिस और यहां तक कि पासपोर्ट बनवाने के लिए एकमुश्त राशि भी दी जाती है। छात्राओं के लिए महिला आईटीआई में निशुल्क आवेदन फॉर्म की सुविधा भी उपलब्ध है। अब तक लगभग 500 आवेदन छात्राओं द्वारा किए जा चुके हैं।