फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई : खाली सीटों पर दाखिले का अवसर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में कई ट्रेड में दाखिला ले सकते हैं छात्र
विज्ञापन

नंबर गेम - 22 सितंबर तक एनसीवीटी के तहत आखिरी मौका
नंबर गेम 02 - 29 सितंबर एससीवीटी के तहत दाखिले की अंतिम तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। मौजाबाद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में तकनीकी शिक्षा पाने और रोजगार की राह तलाशने वाले युवाओं के लिए एक बड़ा और आखिरी अवसर है। संस्थान में प्रवेश की प्रक्रिया अपने अंतिम दौर में पहुंच चुकी है, लेकिन विभिन्न ट्रेडों (कोर्सेज) में अब भी कई सीटें खाली पड़ी हैं। विभाग ने इन सीटों को भरने के लिए प्रवेश की तिथियों की घोषणा कर दी है, जिससे दाखिले से चूके अभ्यर्थियों को एक और मौका मिल गया है।
इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत, नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) की सीटों पर दाखिला लेने की अंतिम तिथि 22 सितंबर तय की गई है। वहीं, स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (एससीवीटी) के तहत आने वाली खाली सीटों के लिए छात्र 29 सितंबर तक आवेदन कर अपना दाखिला सुरक्षित कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस संस्थान में कुल 252 सीटें स्वीकृत हैं। इनमें से अब तक केवल 163 सीटों पर ही विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जबकि 89 सीटें अभी भी खाली हैं। सोहना स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कुल 456 सीटें हैं, जिसमें से 312 सीटों पर दाखिला हो चुका है और 144 सीटें अभी भी खाली हैं। वहीं, सेक्टर-14 स्थित महिला आईटीआई में कुल 248 सीटें हैं जिसमें से 174 सीटों पर दाखिला हो चुका है और 74 सीटें अभी भी खाली हैं। औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते हुनरमंद युवाओं की मांग को देखते हुए, आईटीआई में खाली पड़ी ये सीटें उन स्थानीय छात्रों के लिए बेहद मददगार साबित हो सकती हैं जो तकनीकी कौशल सीखकर अपने करियर को एक नई दिशा देना चाहते हैं।
विज्ञापन


ट्रेड कुल सीटें रिक्त सीटें
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक, एनसीवीटी 48 17

इलेक्ट्रीशियन दोहरी एनसीवीटी 20 0

फिटर डुअल एससीवीटी 20 2

लिफ्ट और एस्केलेटर मैकेनिक एससीवीटी 24 24


मशीनिस्ट डुअल एससीवीटी 20 8

सिलाई प्रौद्योगिकी एनसीवीटी 20 9


सोलर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) एससीवीटी 20 3


ट्यूमर एससीवीटी 20 2

वेल्डर एनसीवीटी 40 24

वायरमैन डुअल एनसीवीटी 20 0


कुल 252 89



कई ट्रेड में विद्यार्थियों का रुझान काफी कम हो गया है, जिसकी वजह से इस बार कई ट्रेड में सीटें खाली रह गई हैं। - विजयपाल, समूह अनुदेशक प्रभारी, आईटीआई मौजाबाद, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें