फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इशिका ने दौड़ में स्वर्ण और रजत पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम।
विज्ञापन

गांव जौरासी की बेटी इशिका धामीवाल ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और मेहनत का लोहा मनवाते हुए पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हाल ही में 25 से 27 अगस्त तक हांसी (हिसार) में आयोजित हुई क्लस्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में इशिका ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 200 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक और 100 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन




सोहना विधानसभा क्षेत्र के मंत्री चौधरी तेजपाल सिंह तंवर, जिला पार्षद हरशरण कोटा, नगर पालिका तावडू के वाइस चेयरमैन धर्मेंद्र भारद्वाज, सुनील प्रजापत, पवन प्रजापत, महावीर प्रजापत, मुक्केबाजी कोच धर्मेंद्र धारीवाल, बड़े भाई मुकुल धामीवाल और पिता गोविंदराम सहित समस्त ग्रामवासियों ने इशिका को बधाई दी। सभी ने बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें