फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: इशिका और प्रिंस ने राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जीते सात पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला नेशनल गेम्स में कई स्वर्ण पदक, शिमला प्रतियोगिता में इशिका ने जीता रजत पदक
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पांच से सात जून तक संयुक्त भारतीय खेल फाउंडेशन (एसकेबीएफ) द्वारा राष्ट्रीय गेम्स का आयोजन किया गया। इसमें जिले के गांव कुकरोला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर सात पदक जीतकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।

अंडर-14 आयु वर्ग में प्रिंस ने 400 मीटर, 1500 मीटर एवं तीन किलोमीटर दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग में इशिका ने 200 मीटर, 800 मीटर एवं तीन किलोमीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन कर तीन स्वर्ण पदक जीतकर अपनी मेहनत, लगन और खेल कौशल का परिचय दिया। इसके साथ ही इशिका ने पांच जून को शिमला में हिमाचल पुलिस द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीतकर एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन उपलब्धियों ने गांव कुकरोला सहित पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। प्रिंस और इशिका की मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर उनके पिता अमित पाल ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने अनुशासन, मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। भविष्य में भी ऐसे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें