फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एनसीआर में होती है नशीले कुकीज की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गांजे से बनी कुकीज की सप्लाई में कई लोग शामिल
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ के दौरान हुआ खुलासा, दिल्ली से किया था गिरफ्तार

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव से गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-39 पुलिस को गांजे से बनी कुकीज की सप्लाई मामले में अहम जानकारी हाथ लगी है। गांजे से बनी कुकीज सप्लाई का धंधा बड़े स्तर पर चल रहा है।
यह दिल्ली व गुरुग्राम ही नहीं बल्कि एनसीआर के साथ-साथ आसपास के शहरों में भी गांजे से बनी कुकीज की सप्लाई होती थी। आरोपी ऑनलाइन पोर्टल्स की मदद से भी सामान सप्लाई करता था। आरोपी महेश्वर ने पूछताछ के दौरान पुलिस को कई लोगों के बारे में बताया था जोकि उससे गांजे से बनी कुकीज मंगवाते थे। इनमें से कई लोग कॉरपोरेट सेक्टर से भी जुड़े हैं। महेश्वर से पुलिस जानकारी ले रही है कि पिछले तीन वर्षों के दौरान उसके सबसे बड़े ग्राहक कौन-कौन रहे हैं और उनके द्वारा कुकीज मंगवाने की कितनी मात्रा रही। बताया जा रहा है कि पुलिस ने दो-तीन लोगों को जांच में शामिल करके पूछताछ भी की है। वहीं, पुलिस टीम द्वारा ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है जोकि मादक पदार्थों की सप्लाई मामलों में संलिप्त हैं या पहले भी मादक पदार्थों के साथ पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

मणिपुर से लाता था मादक पदार्थ
आरोपी महेश्वर ने पूछताछ में बताया कि वह मादक पदार्थों को मणिपुर से लेकर आता था। ऐसे में पुलिस मणिपुर से मादक पदार्थों को उपलब्ध कराने वालों की कुंडली खंगाल रही है ताकि उनको भी पकड़ा जा सके। वहीं, महेश्वर से यह जानकारी भी ली जा रही है कि मणिपुर के अलावा किन राज्यों से वह मादक पदार्थ मंगवाता था। वहीं, पूछताछ में पता लगाया जा रहा है कि इंटरनेशनल ड्रग ओजी और एमडीएमए कहां से खरीदा था। पुलिस गुरुग्राम व दिल्ली-एनसीआर के होटल व पबों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, जहां ऐसी कुकीज की सप्लाई होने की संभावना थी।
विज्ञापन

क्या है मामला
अपराध शाखा सेक्टर-39 की पुलिस टीम ने 4 मई को दिल्ली के सफदरजंग एक्सटेंशन एंक्लेव से आरोपी महेश्वर को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से 5.058 किलोग्राम गांजा, गांजा की बनी 87 कुकीज, 34 ग्राम ओजी और 17.86 ग्राम एमडीएमए बरामद किया था। मूलरूप से गांव गढ़ खेड़ा, फरीदाबाद निवासी आरोपी महेश्वर बीटेक ड्रॉपआउट है और नशा करने की लत लगने के बाद से ही परिवार से अलग दिल्ली में रह रहा था। उसने कम समय में रुपये कमाने के लिए करीब तीन साल पहले खाने की चीजों में नशीले पदार्थ मिलाकर बेचना शुरू कर दिया। वह कुकीज, केक, पेस्ट्री सहित अन्य खाने की वस्तुओं में गांजा व अन्य मादक पदार्थ मिलाकर बेचने लगा। इन वस्तुओं को बनाने के लिए महेश्वर ने एक कुक भी रखा था। मादक पदार्थ मिली कुकीज सहित खाने की अन्य वस्तुओं को दिल्ली-एनसीआर के कॉरपोरेट कस्टमर्स को सप्लाई करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें