फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एचआईवी जांच, उपचार, मरीजों की लिंकिंग और फॉलोअप को मजबूत करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास सदन स्थित एडीसी कार्यालय में जिला एचआईवी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। विकास सदन स्थित एडीसी कार्यालय में जिला एचआईवी टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। यह बैठक एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में की गई। मंगलवार को बैठक में युवाओं के लिए एचआईवी और एसटीआई से संबंधित गोपनीय जानकारी एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच उपलब्ध कराने वाले ब्रेक फ्री एप के बारे में जानकारी दी गई।

एप के माध्यम से एचआईवी और एसटीआई से संबंधित जानकारी, जोखिम का आकलन और नजदीकी जांच और उपचार केंद्रों की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। बैठक में एचआईवी की रोकथाम से जुड़े कार्यक्रमों, टारगेटेड इंटरवेंशन (टीआई), प्रमुख जोखिम वाले समूहों के लिए सेवाओं, एसटीआई/आरटीआई सेवाओं और सामुदायिक स्तर पर जागरूकता गतिविधियों की भी जानकारी ली गई।
विज्ञापन

95:95:95 लक्ष्य के बारे में बताया


बैठक में 95:95:95 लक्ष्य के तीन प्रमुख चरणों की जानकारी दी गई। पहले 95 के तहत एचआईवी के साथ जी रहे 95 प्रतिशत लोगों को अपनी एचआईवी स्थिति की जानकारी होना। दूसरे 95 के तहत एचआईवी से संक्रमित लोगों में से 95 प्रतिशत को नियमित एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) उपचार मिलना। तीसरे 95 के तहत एआरटी ले रहे 95 प्रतिशत लोगों का वायरल लोड नियंत्रित स्तर पर होना शामिल है। एडीसी ने इन लक्ष्यों की दिशा में जांच, उपचार और फॉलोअप सेवाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए।



बैठक में आईसीटीसी से एआरटी सेंटर तक मरीजों की लिंकिंग, एआरटी उपचार में नियमितता, उपचार छोड़ चुके या लंबे समय से संपर्क में नहीं रहे मरीजों की पहचान कर उन्हें दोबारा उपचार से जोड़ने की जानकारी ली गई। एचआईवी जांच के दौरान मरीजों के फॉलोअप की व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में एचआईवी जांच करवाने, मां से बच्चे में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, शिशुओं की प्रारंभिक जांच तथा मां और बच्चे को उपचार एवं देखभाल सेवाओं से जोड़ने संबंधी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

एडीसी सोनू भट्ट ने एचआईवी से संबंधित जागरूकता बढ़ाने और इससे जुड़े भेदभाव को कम करने के लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला एड्स कंट्रोल अधिकारी डॉ. मोनिका यादव, आईसीटीसी/एआरटी प्रभारी डॉ. अरुण कुमार, एसएमओ फर्रुखनगर डॉ. कृष्णा मलिक, एचएसएसीएस से सोमेश, एआरटी गुरुग्राम के काउंसलर अमित कुमार और आईसीटीसी की काउंसलर शिखा गर्ग सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें