फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-चार में सुरक्षा के नाम पर बंद गेट खोलने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीओ ने सेक्टर-चार आरडब्ल्यूए को दिए निर्देश, गेट खुलने और बंद करने समय होगा निर्धारित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टरों में सुरक्षा के नाम पर लगे गेटों को खोलने को कहा है। एचएसवीपी का कहना है कि अधिकांश सेक्टरों में गेट लंबे समय तक बंद रहते है और लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में सेक्टरों में सुरक्षा गेट खुलने और बंद करने को लेकर निर्धारित समय का पालन किया जाएगा। एचएसवीपी के एसडीओ सर्वे ने सेक्टर-चार आरडब्ल्यूए को इस बारे में दिशा निर्देश जारी किया है।
निर्देश में बताया गया है कि सेक्टरों के निवासियों की ओर से शिकायत मिली थी कि लोगों ने कई सुरक्षा द्वार बना रखे हैं। उनमें से अधिकतर गेट दिन और रात के समय बंद रहते हैं तो कुछ गेट को रात में समय से पहले बंद कर दिया जाता है। इससे लोगों को काफी दिक्कत होती है। एचएसवीपी की ओर से सेक्टर-चार आरडब्ल्यूए को निर्देश दिए गए हैं कि गर्मियों में एक मार्च से 30 अक्तूबर तक सभी गेट सुबह पांच से रात 11 बजे तक और सर्दियों में सुबह छह से रात 10 बजे तक गेट खुले रहेंगे। कम से कम एक गेट पूरी रात खुला रहेगा। गेट पर 24 घंटे चौकीदार तैनात होने चाहिए। चौकीदार का वेतन रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से वहन किया जाएगा। आरडब्ल्यूए दो नोडल अधिकारियों को नामित करेगा, जिनके पास गेट के ताले की चाबी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर के सभी एंट्री गेट पर लगाए जाएंगे ताकि आपातकालीन स्थिति में गेट खोलने को लेकर उनसे संपर्क किया जा सके। इसके अलावा निर्देश दिए गए हैं कि सेक्टरों में लगे गेट हटा दिए जाएं। अगर ऐसा नहीं किया गया तो जल्द ही इन्हें हटाने या तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। यदि सेक्टर के मुख्य प्रवेश द्वारों पर लगे द्वारों के लिए अनुमति नहीं ली है तो एचएसवीपी नियमों के अनुसार अनुमति प्राप्त करने के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया है। ऐसे में इस प्रकार के आदेश एचएसवीपी के दूसरे सेक्टरों में लागू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें