फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बैंकों में आधुनिक सुरक्षा प्रणाली स्थापित करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने सोमवार को बैंक-एटीएम की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों और शाखा प्रबंधकों के साथ समन्वय बैठक की। इसका उद्देश्य बैंक परिसरों और एटीएम की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के साथ ही आपात स्थिति में पुलिस के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करना था।
विज्ञापन


इस दौरान बैंक प्रतिनिधियों को परिसरों में उन्नत इलेक्ट्रॉनिक निगरानी प्रणाली स्थापित करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस नियंत्रण कक्ष के साथ समन्व्य सुनिश्चित करने को कहा। संवेदनशील और चिह्नित एटीएम बूथों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड तैनात करने पर भी जोर दिया। अधिकारियों को रिजर्व बैंक के सुरक्षा निर्देशों का पालन करने और संदिग्ध गतिविधि की पुलिस को तत्काल सूचना देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें