आठ दिन पहले अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा, प्रशासन ने लिया संज्ञान संज्ञान में,
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। खंड के बलई गांव के नए मोहल्ले में स्थित तालाब में बने जलकुंभी पौधों से हादसों का खतरा बना हुआ था। इसकी सफाई के लिए करीब आठ दिन पहले अमर उजाला ने प्रमुखता से खबर को उठाया था। सफाई को लेकर अब अधिकारियों ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए हैं कि 15 दिनों के भीतर तालाब की पूरी सफाई कराई जाए और जलकुंभियों को पूरी तरह हटाया जाए। अधिकारियों द्वारा लिए गए इस संज्ञान के बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली है।
बता दें कि तालाब में फैली जलकुंभियों के कारण पशुओं के डूबने से मरने, दुर्गंध फैलने और मच्छरों की बढ़ती समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत समिति सदस्य जुनैद ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले एक भैंस तालाब में गिर गई थी, जिससे वह मर गई। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से वे इस समस्या को लेकर परेशान थे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस तालाब में बच्चों के गिरने का डर बना रहता है। सर्दियों के मौसम में घने कोहरे के बीच हादसों का खतरा बढ़ जाएगा।