फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूलों को मरम्मत संबंधी रिपोर्ट भेजने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले के कई सरकारी स्कूलों की इमारतों की स्थिति के बारे में समय पर रिपोर्ट न भेजने पर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने जल्द से जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। विभाग के अनुसार, कई बार निर्देश के बावजूद कुछ स्कूलों ने जर्जर भवनों, शौचालय, पेयजल और फर्नीचर की स्थिति संबंधी रिपोर्ट नहीं भेजी है। इससे स्कूलों की वास्तविक जरूरतों के आकलन में परेशानी हो रही है। विभाग का कहना है कि कई स्कूलों में छोटी-छोटी मरम्म्त की जरूरत है। रिपोर्ट मिलने के बाद प्राथमिकता के आधार पर कामों की सूची तैयार की जाएगी और जर्जर हिस्सों को ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, स्कूल बंद होने के कारण अभी बिना किसी बाधा के तेजी से मरम्मत किया जा सकता है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि रिपोर्ट भेजने में देरी करने वाले संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें