फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्रुखनगर में छेड़छाड़ के आरोपी का सामाजिक बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत में समिति गठित, गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर के सामुदायिक केंद्र में रविवार को एक सर्वसम्मत समाज की पंचायत हुई। इसमें छेड़छाड़ के आरोपी सोहन सिंह बाजवा का सामाजिक बहिष्कार करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग की गई। पंचायत में तीन मुख्य बिंदुओं पर सहमति बनी। पहला, आरोपी सोहन सिंह का सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा। दूसरा, आरोपी द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटवाया जाएगा। तीसरा, पुलिस प्रशासन से आरोपी की दोबारा गिरफ्तारी की मांग की गई। इन निर्णयों को लागू करने के लिए 11 लोगों की एक समिति बनाई गई। पंचायत में मौजूद सैकड़ों लोगों ने हाथ उठाकर इन फैसलों पर अपनी सहमति दी। पंचायत के बाद सभी लोग थाने पहुंचे। उन्होंने थानेदार से मुलाकात की और अपनी बातें रखीं। थानेदार ने सुबह तक आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


पंचायत में विचार-विमर्श
पंचायत की शुरुआत पीड़िता के पिता नरेश के विचारों से हुई। नरेश ने अपनी बेटी के साथ हुई घटना का पूरा विवरण दिया। इसके बाद कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इनमें पूर्व नपा प्रधान माया शर्मा और सैनी पंचायत के जिलाध्यक्ष मुकेश मुर्की शामिल थे। नपा अध्यक्ष बीरबल सैनी और पूर्व अध्यक्ष हरचंद सैनी ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें