फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्राम पंचायत जटशाहपुर में निर्माण कार्यों की जांच के लिए किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। पटौदी खंड के गांव जटशाहपुर में विकास कार्यों में अनियमितताओं के आरोपों के बाद अधिकारियों ने पहुंचकर घटनास्थल की मौका मुआयना किया। जांच के लिए पहुंचे एसडीओ ध्रुव शाश्वत ने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ईंटों व अन्य निर्माण सामग्री के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन


मामले में राकेश कुमार ने पंचायत में विकास कार्य में कथित अनियमितताएं बरती जाने की शिकायत की थी। इसमें उन्होंने सरकारी राशि का सही उपयोग न किए जाने के आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ता ने सीमेंट व रेत के फर्जी बिल, सरपंच द्वारा टेंडर रिश्तेदारों को देने के साथ निर्माण कार्यों में घटिया सामग्री का प्रयोग सहित जेसीबी व ट्रैक्टर के प्रयोग में बिल में अनियमितताएं बरते जाने की शिकायत दी थी। इसको लेकर सोमवार को गांव जटशाहपुर में जांच अधिकारी पहुंचे और निरीक्षण किया। इधर ग्राम सरपंच मनीता ने जांच अधिकारी को बताया कि ग्राम पंचायत में नियमानुसार और पारदर्शिता के साथ विकास कार्य करवाए गए हैं। सभी आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें