फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वच्छता का मंत्र...हिचक छोड़िए, सेहत की बागडोर थामिए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किए गए अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शिकोहपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सिल्वर स्ट्रीक अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वप्निल अग्रहरी ने स्कूर परिसर में बैठे सभी छात्र छात्राओं को मासिक धर्म के बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को हिचक छोड़कर सेहत की बागडोर थामने का मंत्र दिया। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है और इस दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


डॉ. स्वप्निल अग्रहरी ने छात्राओं को समय-समय पर सेनेटरी पैड बदलने, साफ पानी का इस्तेमाल करने और पौष्टिक भोजन खाने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार सही जानकारी नहीं होने के कारण लड़कियां अपनी परेशानी किसी से साझा नहीं करती हैं, जिससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसके अलावा उन्होंने छात्राओं को मेंस्ट्रुअल कप के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने छात्राओं को यह भी बताया कि किस उम्र में व कैसे मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य नीलम, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वप्निल अग्रहरी और स्कूल का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें