फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि, 35 को स्वस्थ घोषित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में रविवार को कोरोना के 39 नए मरीज आए जबकि 35 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया। अब सक्रिय मरीजों की संख्या महज 418 रह गई है। रविवार को संक्रमण के चलते किसी मरीज की मौत नहीं हुई।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना के चलते जान गंवाने वाले कुल मरीजों की संख्या 352 पर पहुंच चुकी है। मृतकों में 271 मरीज पहले से ही किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे जबकि 81 संक्रमितों के मौत की मुख्य वजह कोरोना संक्रमण ही रहा। जिले में अब कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वाले कुल मरीजों की संख्या 58014 पर पहुंच गई है, जिसमें से 57244 संक्रमित स्वस्थ भी हो चुके हैं।
रविवार को जिले में सिर्फ 1715 लोगों की ही कोविड जांच हो पाई, जिसमें से 1530 लोगों की आरटी-पीसीआर व 185 की रैपिड एंटीजन किट के जरिए जांच की गई। इसी के साथ जिले में अब तक हुई कुल जांच की संख्या 729612 पर पहुंच चुकी है। अब जिले के अस्पतालों में 38 मरीज ही उपचाराधीन हैं, जिसमें से कोविड अस्पतालों में अब एक भी मरीज भर्ती नहीं है जबकि कोविड हेल्थ सेंटर में 35 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। 3 मरीज और कोविड हेल्थ सेंटर में भर्ती हैं। अब जिले में 418 सक्रिय मरीज रह गए हैं, जिसमें से 380 संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें