फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अंसल पायनियर इंडस्ट्रियल पार्क में बिजली संकट से उद्योगपति आक्रोशित

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। बिलासपुर-तावडू रोड पर स्थित अंसल पायनियर इंडस्ट्रियल पार्क, बिलासपुर में पिछले दो वर्षों से जारी बिजली संकट को लेकर उद्योगपतियों का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। बिजली आपूर्ति में लगातार कटौती से परेशान उद्योगपतियों ने विरोध स्वरूप इंडस्ट्रियल पार्क का मुख्य गेट बंद कर दिया, जिससे पार्क में आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही रुक गई।
विज्ञापन

इस दौरान बिलासपुर-तावडू मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और जाम की स्थिति बन गई। जाम की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के अधीक्षक अभियंता मौके पर पहुंचे और उद्योगपतियों से बातचीत की। अधिकारियों द्वारा समस्या के समाधान का आश्वासन दिए जाने के बाद पार्क का गेट खोला गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।

अंसल एपीआई पायनियर इंडस्ट्रियल पार्क प्लॉट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव कंवर सिंह जून ने बताया कि बीते करीब दो वर्षों से बार-बार बिजली कट लगने के कारण उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उत्पादन प्रभावित हो रहा है, मशीनरी को नुकसान पहुंच रहा है और आर्थिक क्षति झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें