फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मई की जगह अब जून में लगेगा भारतीय भाषा कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
-कहानी लेखन, कविता पाठ, भाषण, संवाद, पठन पाठन, समूह चर्चा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और स्थानीय भाषाओं से जुड़ी गतिविधियां होंगी शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के सरकारी स्कूलों में आयोजित होने वाला भारतीय भाषा समर कैंप अब जून माह में लगाया जाएगा। पहले यह कैंप 25 से 31 मई तक लगाया जाना था। लेकिन शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम में बदलाव किए। अब इसे एक से सात जून तक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा स्कूल परियोजना परिषद की ओर से सभी जिला शिक्षा परियोजना समन्वयकों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।

इस कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं की समृद्ध विरासत, संस्कृति और भाषाई विविधता से जोड़ना है। जिसके दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न भारतीय भाषाओं के महत्व से परिचित कराया जाएगा और भाषा आधारित गतिविधियों के माध्यम से उनकी क्षमता को बढ़ावा दिया जाएगा। कैंप में कहानी लेखन, कविता पाठ, भाषण, संवाद, पठन पाठन, समूह चर्चा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और स्थानीय भाषाओं से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों में भी कैंप को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। विभाग ने स्कूलों को कैंप संचालन के लिए प्रारूप और दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्कूलों से विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि गर्मी की छुट्टियों के दौरान बच्चे सीखने के साथ गतिविधियों में भी शामिल हो सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें