फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 17 जिलों में बनेगा इंक्यूबेशन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम-फरीदाबाद में चलाए जा रहे इंक्यूबेशन सेंटर के प्रभारी करेंगे मदद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उच्च शिक्षण संस्थान ने नए उद्योग स्थापित करने के लिए प्रदेश के 17 जिलों में विभिन्न सरकारी कॉलेजों में इंक्यूबेशन सेंटर खोलने की योजना बनाई है। इसके लिए बुधवार को संबंधित कॉलेजों के प्रभारी टेंडर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इस दौरान गुरुग्राम-फरीदाबाद में चलाए जा रहे इंक्यूबेशन सेंटर के प्रभारी भी प्रशिक्षण व अन्य सहयोगी कार्यों में मदद करेंगे।

संबंधित कॉलेज प्रभारियों को मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर में इंक्यूबेशन सेंटर खोलने के लिए आवश्यक जगह की जानकारी देनी होगी। साथ ही मौजूदा जगह की उपलब्धता इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में कारगर होगी कि नहीं, यह भी बताना होगा। इसके अलावा विकसित किए जाने वाले ढांचे में छत का निर्माण करने की आवश्यकता के बारे में भी बताना होगा। इस दौरान गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, हिसार और पंचकूला के इंक्यूबेटर मदद करेंगे। वह मौजूदा इंक्यूबेशन सेंटर में इस्तेमाल हो रहे उपकरण व उनकी संख्या के अलावा अन्य आवश्यक सेटिंग की जानकारी देंगे। साथ ही प्रशिक्षण में प्रदेश के 17 जिलों की मदद करेंगे। गुरु द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज के प्रोफेसर भूप सिंह ने बताया कि बुधवार को होने वाली बैठक में रणनीति साझा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा इंक्यूबेशन सेंटर से लाभ
राजकीय कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र अपने बिजनेस आइडिया को विकसित कर अपना व्यापार शुरू कर सकेंगे। इस दौरान छात्रों को पढ़ाई के साथ ही उद्यमी बनने में सहयोग देने का प्रयास किया जाता है। इंक्यूबेशन प्रभारी छात्रों को नवोन्मेषक विचार से व्यापार विकसित करने का तरीका, बाजार रणनीति, निवेश के लिए जरूरी पूंजी उपलब्ध कराने में मदद करते हैं। मौजूदा समय में गुरुग्राम, फरीदाबाद, करनाल, हिसार और पंचकूला के जिला कॉलेज में इंक्यूबेशन सेंटर चल रहे हैं। शेष 17 जिलों में अब इंक्यूबेशन सेंटर खोलने पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें