फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कोरोना के बढ़ रहे मामले, अति संवेदनशील इलाके चिन्हित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंद्रलोक, बादशाहपुर, फाजिलपुर, तिगरा व वजीराबाद में सैंपलिंग बढ़ाने की तैयारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने कुछ अति संवेदनशील इलाके चिन्हित किए हैं। इसमें चंद्रलोक, बादशाहपुर, फाजिलपुर, तिगरा व वजीराबाद का क्षेत्र शामिल है। इन इलाकों में सैंपलिंग बढ़ाने की तैयारी है। साथ ही जरूरत पड़ने पर रैंडम सैंपलिंग की रणनीति भी तैयार की जा रही है।
जिले में बीते एक सप्ताह में मिले कोरोना के मामलों में ऐसे इलाकों का विश्लेषण किया गया जहां लगातार नए मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। ऐसे क्षेत्र में सर्वाधिक संवेदनशील इलाका न्यू गुरुग्राम है। इसमें सूक्ष्म स्तर पर क्षेत्रों की पहचान की गई। सूक्ष्म विश्लेषण रिपोर्ट में चंद्रलोक क्षेत्र में पूरे जिले के सर्वाधिक मामले सामने आए। इसके बाद बादशाहपुर, फाजिलपुर, तिगरा व वजीराबाद में नए मामलों का सिलसिला थम नहीं रहा। मामलों की बढ़ती रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए जिले में जांच का दायरा बढ़ाने की तैयारी है।
विज्ञापन


अभी भर्ती करने पर जोर नहीं , एकांतवास में रखे जा रहे मरीज
जिला प्रशासन ने मामलों की सही समय पर पहचान करने के लिए जांच का दायरा बढ़ाने के आदेश दिए हैं। हालांकि संक्रमित मामलों को भर्ती करने पर फिलहाल जोर नहीं है। ऐसे मरीज जो घर पर ही एकांतवास (आइसोलेशन) में रह कर स्वस्थ हो सकते हैं, उन्हें केवल स्वस्थ होने के लिए दिशा-निर्देश का पालन करने के लिए कहा जा रहा है।

संवेदनशील क्षेत्रों में हर दिन बढ़ रहे मामले
स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की विश्लेषण रिपोर्ट में सामने आया कि संवेदनशील क्षेत्र में हर दिन नए मामलों में औसतन मामलों में इजाफा हो रहा है। नए मामलों की वृद्धि दो से पांच और दस केस तक क्षेत्रवार अलग है। नए गुरुग्राम के चंद्रलोक क्षेत्र में चार अप्रैल को 22 मामले मिले। इसके बाद पांच अप्रैल को 31 संक्रमित मिले। छह अप्रैल को 31 और फिर अगले दिन 44 और 47 नए मामले मिले। आठ अप्रैल को थोड़ी राहत रही और 34 मामले मिले। इसी तरह वजीराबाद में चार, के बाद नौ फिर 14 से 21 तक नए मामले हर दिन रिपोर्ट हो रहे हैं। घाटा गांव में मामलों की संख्या दोगुनी हो रही है।

संवेदनशील क्षेत्रवार एक से आठ अप्रैल तक रिपोर्ट मामले
बादशाहपुर- 82, भंगरौला-43, चंद्रलोक- 242, चौमा-38, फाजिलपुर गांव-42, घाटा गांव-56, मुल्हेरा-41, नाथुपुर-46, पटेल नगर-32, सुखराली-24, टीगरा -185, वजीराबाद -108

कोरोना के बढ़ते मामलों पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन की निगरानी में विश्लेषण रिपोर्ट तैयार की जा रही है। ज्यादा से ज्यादा जांच के आदेश दिए हैं। जरूरत पड़ने पर रैंडम सैंपलिंग और बाकी की रणनीति लागू की जाएगी।- निशांत यादव, जिला उपायुक्त
विज्ञापन


संक्रमण पर लगातार निगाह रखी जा रही है। दो दिवसीय मॉक ड्रिल में जिले में 97 अस्पतालों में तैयारियों का जायजा लिया गया। संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता है। जरूरत अनुसार इन इलाकों में रैंडम सैंपलिंग के लिए भी रणनीति बना ली है। फिलहाल होम आइसोलेशन और जांच का दायरा बढ़ाकर स्थिति को काबू में रखा जा रहा है।
- डॉ जयप्रकाश, कोविड-19 नोडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें