फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैंपर्स की बढ़ी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरुग्राम। भाई दूज के पर्व पर बहनों को खास महसूस कराने के लिए भाइयों ने उनकी पसंद के उपहार खरीदने की तैयारी की है। इस बार बाजार में पारंपरिक उपहारों के साथ कस्टमाइज्ड गिफ्ट हैंपर का चलन भी बढ़ा है। कोई अपनी बहन के लिए चॉकलेट बुके तैयार करवा रहा है तो कोई स्किन केयर उत्पाद, ज्वेलरी और उनकी पसंदीदा खाने-पीने की चीजों से भरे गिफ्ट हैंपर्स खरीद रहा है। बाजार में करीब 250 रुपये से लेकर 15 हजार रुपये तक के गिफ्ट हैंपर उपलब्ध हैं। इसके अलावा ग्राहक अपने बजट और पसंद के अनुसार भी हैंपर तैयार करवा रहे हैं।


महिलाओं और युवतियों में सोशल मीडिया पर देखे जाने वाले डिजाइन का क्रेज है। बहन को उपहार देने के लिए भाई भी उनकी पसंद के कपड़े खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। - राजीव कुमार, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में अलग-अलग तरह के गिफ्ट उपलब्ध हैं। उपहारों की कीमत 200 रुपये से शुरू होकर 2 हजार रुपये तक है। ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार भी उपहार चुन रहे हैं। - पीयूष, दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें