फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गोवर्धनधारी श्रीकृष्ण को लगा छप्पन भोग

विज्ञापन
सोहना में गोवर्धन पर्व धूमधाम से आयोजित। अन्नकूट प्रसाद बनाने में श्रम दान करते लोग।
विज्ञापन
अन्नकूट प्रसाद से तृप्त हुए श्रद्धालु, मंदिरों में गूंजे श्रीकृष्ण के भजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गोवर्धनधारी श्री कृष्ण के पूजन से शहर भक्ति रस में डूब गया। अन्नकूट के प्रसाद वितरण से लोगों को तृप्ति मिली। मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण को छप्पन भोग अर्पित किए गए। लोगों को कढ़ी, चावल, बाजरे की खिचड़ी, मिश्रित सब्जी, खीर, हलवा और पूड़ी का प्रसाद बांटा गया। मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं द्वारा वितरित प्रसाद के लिए लंबी लाइनें लगी थीं। श्याम बजरंग परिवार संघ ने सदर बाजार स्थित बड़े हनुमान मंदिर के पास अन्नकूट प्रसाद बांटा।
पुनीत अग्रवाल और विवेक सिंगला के नेतृत्व में काफी लोगों ने यह प्रसाद ग्रहण किया। कार्टरपुरी स्थित कामधेनु धाम गोशाला में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का भंडारा हुआ। गोशाला प्रमुख और हरियाणा गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष पूरन यादव लोहचब ने इसका नेतृत्व किया। अखिल भारतीय गो सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत महापात्रा और आरएसएस के प्रांत संचालक प्रताप सिंह ने भी पूजन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

सेक्टर-4 स्थित श्री कृष्ण मंदिर में गोवर्धन पूजा धूमधाम से की गई। सेक्टर-5 स्थित महालक्ष्मी मंदिर में प्रधान दिनेश अग्रवाल के नेतृत्व में अन्नकूट और गोवर्धन पूजा हुई। चिंतपूर्णी मंदिर में सुंदर कांड का पाठ आयोजित किया गया। घंटेश्वर मंदिर में भी अन्नकूट के प्रसाद का वितरण हुआ। सेक्टर-15 और सेक्टर-31 स्थित राधाकृष्ण मंदिरों में भक्तिभाव से गोवर्धन पूजा की गई और अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

-
पटौदी क्षेत्र में बांटा गया अन्नकूट
पटौदी/सोहना। अन्नकूट पर्व के अवसर पर पटौदी, हेलीमंडी सहित जगह-जगह पर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। इसी कड़ी में पटौदी स्थित शिव मंदिर धर्मशाला के तत्वावधान में श्री रामलीला कमेटी पटौदी के सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी लोगों को अन्नकूट पर प्रसाद वितरित किया गया। श्री रामलीला क्लब के प्रधान अशोक शर्मा ने बताया कि अन्नकूट पर्व हमारी संस्कृति का हिस्सा है जो हमारी जिदंगी में खुशियां लेकर आता है और हर वर्ष अन्नकूट पर्व मनाया जाता है। सोहना के श्री शिव कुंड, हनुमान मंदिर छोटी बगीची, जैन मंदिर, देवी मंदिर, सैनी धर्मशाला, भैरो मंदिर, जखोपुर मंदिर आदि स्थानों पर अन्नकूट का प्रसाद तैयार करके वितरित किया गया। संवाद

सोहना में गोवर्धन पर्व धूमधाम से आयोजित। अन्नकूट प्रसाद बनाने में श्रम दान करते लोग।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें