फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीडी का समय बढ़ा तो मरीजों की संख्या में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नियमित रूप से सभी ओपीडी की शुरुआत होने के बाद सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में अब मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। न सिर्फ सामान्य ओपीडी बल्कि स्त्री रोग विभाग व टीकाकरण विभाग के बाहर भी मरीजों की भीड़ लगने लगी है। इसी क्रम में बुधवार को नागरिक अस्पताल में दोपहर 2 बजे तक मरीजों की अच्छी खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

पहले जहां सुबह 11 बजे रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद कर दिया जाता था। वहीं, बुधवार को स्थिति यह रही कि दोपहर 12 बजे पंजीकरण के लिए मरीजों व उनके तीमारदारों की कतार लगी हुई थी। वहीं, ओपीडी के बाहर मरीजों की जमावड़ा लगा हुआ था। मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही जांच कराने वालों की संख्या भी अब बढ़ रही है। यही वजह है कि बुधवार को जांच केंद्र पर पंजीकरण के लिए लोग कतार में खड़े नजर आए। सबसे ज्यादा भीड़ स्त्री रोग विभाग व टीकाकरण विभाग के बाहर लग रही है।
बुधवार को आए 1400 मरीज
सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मनीष राठी ने बताया कि ओपीडी का समय बढ़ने से पहले तक रोजाना करीब 900 मरीज आ रहे थे, लेकिन बुधवार को रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या 1400 तक पहुंच गई। मालूम हो कि कोरोना संक्रमण के चलते नागरिक अस्पताल में ओपीडी का समय कम कर दिया गया था। पहले सुबह 8 से 11 बजे तक सिर्फ तीन घंटे के लिए ओपीडी के लिए पंजीकरण किया जाता था, जबकि स्किन व डेंटल ओपीडी तो पूरी तरह से बंद थी।
विज्ञापन

सोमवार से बदला समय
पिछले सोमवार से ओपीडी के लिए पंजीकरण का समय बढ़ाकर सुबह 7 से दोपहर 1 बजे तक का कर दिया गया है। वहीं, डॉक्टर दोपहर 2 बजे तक अंतिम मरीज को देखकर ही अपने चेंबर से बाहर जा रहे हैं। अभी तो शुरुआत है। संभावना जताई जा रही है कि जैसे-जैसे इसके बारे में लोगों को पता चलेगा, ग्रामीण इलाकों से भी लोग इलाज के लिए सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल का रुख करेंगे। ऐसे में आगामी दिनों में मरीजों की संख्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें