फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिजली सबस्टेशन पूरा होने में देरी के कारण हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-99ए का 220 केवी सबस्टेशन अधूरा, लोगों ने काम जल्द पूरा करने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-99ए और आसपास की सोसाइटियों में बिजली कटौती ने निवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। बिजली निगम द्वारा निर्माणाधीन 220 केवी सबस्टेशन की दूसरी डेडलाइन (मार्च 2026) बीत जाने के बाद भी काम अधूरा है। लोगों ने काम को जल्द पूरा कराने की मांग रखी है।
सेक्टर-99 के सबस्टेशन से सेक्टर-99ए की सोसाइटियों हैबिटेट, लक्ष्मी परीना, परीना एलिट रेसिडेंसी कोबान रेसिडेंसी, एसोटेक ब्लीथ, कॉसमॉस रेसिडेंसी आदि के अलावा धनकोट और सेक्टर-102 की सोसाइटियों की भी बिजली व्यवस्था बेहतर होगी। दूर-दराज से आने वाली केबलों में बार-बार फॉल्ट और जेनरेटर बैकअप की कमी के कारण भीषण गर्मी में पिछले साल जैसा बिजली संकट दोहराने का डर सता रहा है।
विज्ञापन




-
लोग बोले-गर्मियों में हालात और खराब होंगे
रोजाना बिजली कटौती से परेशानी हो रही है। गर्मियों में हालात और ज्यादा खराब होंगे। यहां ज्यादातर अफोर्डेबल सोसाइटियां हैं, जहां बिजली कटने पर बैकअप से केवल जरूरी सेवाएं मिलती हैं। -संतोष सिंह, लक्ष्मी परीना

पहले बताया गया था कि दिसंबर में सबस्टेशन चालू होगा, उसके बाद मार्च 2026 बताया गया लेकिन अभी तक सबस्टेशन चालू नहीं हुआ है। -दिनेश करण, सेक्टर-99ए

दूरदराज से अंडरग्राउंड केबल आते हैं, जिनमें अकसर फॉल्ट हो जाता है, इसे ढूंढने में भी बिजली निगम को काफी वक्त लगता है। सबस्टेशन चालू हो जाता तो गर्मी में परेशानी नहीं आती। -जीतेंद्र कुमार, सेक्टर-99ए
विज्ञापन


बिजली के साथ पानी का संकट भी हो जाता है। पिछले कई साल से हम लोग परेशानी झेल रहे हैं। उम्मीद थी कि सबस्टेशन चालू होने पर राहत मिलेगी, बिजली निगम के ढील रवैये से मुश्किल आ रही है। -प्रवीण ठाकुर, हैबिटेट-99 ए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें