फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लगातार बढ़ रहीं कुत्तों के काटने की घटनाएं, नगर निगम मौन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-21 में लावारिस कुत्तों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह एक व्यक्ति को कुत्ते के काटने की घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल बन गया है। निवासियों का आरोप है कि नगर निगम द्वारा उठाए गए कदम प्रभावी नहीं हैं, जिससे कुत्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए प्रेजिडेंट प्रकाश लांबा ने बताया कि सेक्टर-21 में कुत्ता काटने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। हालत यह है कि अब रात में सड़कों पर बाइक चलाना भी जोखिम भरा हो गया है। शहर के अस्पतालों में रोजाना 100 से 150 लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। शहर की प्रमुख सड़कों, चौराहों और गलियों में कुत्तों की भरमार है। कई इलाकों में लोग रात के समय बाहर निकलने से डरते हैं। कुत्ते के काटने के तुरंत बाद इलाज न मिलने पर रेबीज से संक्रमित मरीज को हाइड्रोफोबिया हो सकता है, जो जानलेवा होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें