फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अगस्त की घटना, सितंबर में एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कॉर्पियो चालक ने युवती की कार रोककर रॉड से ताेड़ा था लाइट का शीशा
विज्ञापन

नंबर गेम - 27 अगस्त की है घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-56 थाना क्षेत्र स्थित एआईटी चौक के पास 27 अगस्त को स्कॉर्पियो व कार टच हो गई थी। इसके बाद स्कॉर्पियो चालक ने लोहे की रॉड से कार की लाइट का शीशा तोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि स्कॉर्पियो चालक ने अभद्र भाषा भी प्रयोग की थी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 22 सितंबर को सेक्टर-56 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
सेक्टर-55 निवासी पूजा वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त को वह कार से सेक्टर-54 मेट्रो स्टेशन की ओर जा रही थी। एआईटी चौक के पास स्कॉर्पियो-एन के चालक ने उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी आगे लगाकर उनकी कार का रास्ता रोक लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। इसके बाद चालक ने गाड़ी से लोहे की रॉड निकालकर उनकी कार की लाइट का शीशा तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी गाड़ी सहित मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शिकायत के आधार पर सड़क हादसे व संपत्ति को नुकसान संबंधी बीएनएस की धारा 125, 281 और 324(4) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। स्कॉर्पियो चालक को जल्द ही जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - मनोज, इंस्पेक्टर व प्रभारी, सेक्टर-56 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें