फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लंबे समय तक बैठकर काम करने से युवाओं में बढ़ी कमर-गर्दन दर्द की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- हर एक से डेढ़ घंटे में पांच मिनट का ब्रेक लेकर थोड़ा टहलने की सलाह
विज्ञापन

- रोजाना 30 मिनट व्यायाम और शारीरिक गतिविधि को बताया जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आईटी, एमएनसी और ऑटो कंपनियों की अधिकता के कारण जिले में बड़ी संख्या में युवा लंबे समय तक बैठकर या खड़े होकर काम करते हैं। लगातार एक ही स्थिति में रहने का असर अब उनके स्वास्थ्य पर दिखाई देने लगा है। चिकित्सकों के अनुसार युवाओं में कमर और गर्दन दर्द की शिकायत बढ़ रही है। नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधि से इन समस्याओं से बचाव किया जा सकता है।
सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल के फिजियोथैरेपी विभाग में रोजाना करीब 35 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें 20 वर्ष की उम्र के युवाओं से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग शामिल हैं। युवाओं में कमर और गर्दन दर्द की शिकायत अधिक है। वहीं बुजुर्गों में घुटने, कंधे, कमर और जोड़ों के दर्द के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। चलने-फिरने में परेशानी और मांसपेशियों से जुड़ी समस्याओं वाले मरीज भी फिजियोथैरेपी करा रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में मरीजों की समस्या के अनुसार अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज और थैरेपी कराई जा रही है। मरीजों को घर पर भी नियमित व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों के अनुसार उम्र बढ़ने के साथ बुजुर्गों में घुटने, कमर, कंधे और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। नियमित फिजियोथैरेपी से मांसपेशियों को मजबूत करने और शरीर की गतिविधियों में सुधार करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

करीब 30 मिनट व्यायाम या शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए -
फिजियोथैरेपी विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि लंबे समय तक बैठकर काम करने वाले युवाओं में कमर और गर्दन दर्द की समस्या बढ़ रही है। लोगों को रोजाना करीब 30 मिनट व्यायाम या शारीरिक गतिविधि करनी चाहिए। वहीं कार्यालय में लगातार बैठने वालों को हर एक से डेढ़ घंटे में करीब पांच मिनट का ब्रेक लेकर थोड़ा टहलना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें