फर्रुखनगर। ऐतिहासिक रेजांगला युद्ध में शहीद हुए नायक श्रीराम यादव (13 कुमाऊं) की स्मृति में बुधवार को गांव गढ़ी नत्थे खां में नवनिर्मित रेजांगला द्वार का लोकार्पण किया गया। समारोह में शहीद को श्रद्धांजलि देने के साथ उनके परिवार और युद्ध के वीर योद्धाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि मेजर जनरल सत्य प्रकाश यादव (सेवानिवृत्त) और अति विशिष्ट अतिथि ब्रिगेडियर (डॉ.) विक्रम सिंह (सेवानिवृत्त) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल गुरप्रीत सिंह ने की। रेजांगला युद्ध के जीवित योद्धा कप्तान रामचन्द्र और सेना पदक विजेता हवलदार निहाल सिंह को विशेष सम्मान दिया गया। समारोह में रेजांगला और जलूराह शौर्य समितियों के सदस्यों सहित पूर्व सैनिक और ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद