फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन

Tue, 17 Jun 2025 12:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की 11 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित जिला स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। यह जिला स्तरीय प्रदर्शनी केंद्र सरकार की वर्ष 2014 से 2025 तक की विकास यात्रा, सुधारों, जनकल्याणकारी योजनाओं व वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा को समर्पित है, जिसके माध्यम से लोगों को मोदी सरकार की प्रमुख पहलों, योजनाओं और जनहितकारी प्रयासों की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री राजेश नागर ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मंत्री ने पत्रकारों के सवाल पर जानकारी दी कि प्रदेश में जल्द ही नए डिपो अलॉट करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इस संबंध में विभाग द्वारा सभी प्रकार की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नूंह में आयोजित जिला स्तरीय प्रदर्शनी सरकार की इस सफल यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
इस अवसर पर जिला परिषद के अध्यक्ष जान मोहम्मद, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, जिला अध्यक्ष भाजपा सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, एजाज खान, जाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें