फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक साल में सात हजार लोगों को मिला विधिक सेवा प्राधिकरण साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर विशेष...
विज्ञापन

बुजुर्गों के साथ ही परिवार को भी टूटने से बचाया

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एक साल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) ने सात हजार से ज्यादा लोगों को कानूनी सहायता दी है। इसमें जरूरतमंदों के लिए अधिवक्ता देने, वृद्धाश्रम में जाकर बुजुर्गों को उनके अधिकारों के बारे में बताना शामिल है। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने दंपति के बीच में होने वाले विवादों को निपटाया और घरों को टूटने से बचाया है। प्राधिकरण की तरफ से समाज के वंचित किन्नरों को भी उनके अधिकारों के बारे में बताया है।

राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों और वादियों के अधिकारों के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है। डीएलएसए की तरफ से जरूरतमंदों की पेंशन बनवाने का भी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

कई जरूरतमंद लोग कानूनी खर्च को देखते हुए अपने मामले की पैरवी छोड़ देते हैं। ऐसे में डीएलएसए उनकी सहायता करता है और अधिवक्ता को उनके मामले की पैरवी करने के लिए नियुक्त करता है। इसमें आरोपी और पीड़ित दोनों शामिल होते हैं। कोई भी पक्ष अगर जरूरतमंद है तो उनको कानूनी सहायता मिलेगी।

वर्जन
जरूरतमंदों को न्याय दिलाना लक्ष्य है। बहुत से ऐसे मामले हैं जिसमें पीड़ित पक्ष को मदद की जरूरत होती है लेकिन सही दिशा न पता होने से परेशान रहते हैं। न्याय पाने के लिए सबसे अच्छा रास्ता कानून का है। -अंजू रावत नेगी, अधिवक्ता
विज्ञापन

-
वर्जन
एक साल पहले डीएलएसए से जुड़कर आम लोगों की मदद कर रहे हैं। करीब 70 मामलों में जरूरतमंदों की मदद की है। डीएलएसए के साथ लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।- सनी, अधिवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें