फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विवाहिता की मौत पर ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 13 Oct 2025 11:26 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिनगवां। थाना क्षेत्र के रिठट गांव में विवाहिता की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान असमीना पत्नी मुबारिक के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नल्हड़ अस्पताल भिजवा दिया है। मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।

जैकम पुत्र फारूक निवासी चाहलका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की उन्होंने अपनी बहन असमीना की शादी साल 2014 में मुस्लिम रीति रिवाज के साथ रिठट गांव के रहने वाले मुबारिक के साथ की थी। उसने बताया कि बहन असमीना का फरवरी 2025 में आरोपियों से झगड़ा हुआ था, जिसमें पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया था। आरोपी उसी की रंजिश रखते हुए असमीना के साथ मारपीट करते थे। शनिवार को मृतका अपने घर पर काम कर रही थी तभी निस्सर पुत्र इलाईबक्श घर पर आया और मुकदमे का फैसला करने का दबाव बनाने लगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद हकमुदीन, सहजाद, सरीफ, हामिद उर्फ पीला, अलीमन, साईजा, आरस्तून, निसार, हंसीरा, फरमीना, रासिद, साहूनी, ऐजाज उर्फ पीला भी मौके पर आ गए, जिन्होंने उसे बेरहमी से मारा। आरोप है कि पेट में लात लगने से मृतका की हालत खराब हो गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


बारह दिन पहले ही दिया था बच्चे को जन्म

परिजनों का कहना है कि असमीना ने करीब 12 दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था। इससे असमीना का शरीर वैसे ही कमजोर था, उसकी देखरेख करने के लिए उसकी भाभी ससुराल आई हुई थी। आरोपियों ने उसके बावजूद मृतका के साथ बेरहमी से मारपीट की थी।

ससुराल वालों से तंग आकर तीन बार दे चुकी है पुलिस को शिकायत

मृतका के पिता फारूक का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग काफी दिनों से उसे परेशान कर रहे थे। इसी से तंग आकर वह तीन बार पुलिस को शिकायत दी, लेकिन आरोपियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्हें पुलिस का कोई खौफ नहीं था और लगातार मृतका को मारते पीटते रहते थे।
विज्ञापन


पिनगवां थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें