फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने रेता बीवी का गला: गौरव ने इस वजह से काटी रेखा की नस, जान बचाने के लिए दौड़ी; गली में गिरी और चली गई जान

Wed, 06 May 2026 10:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा था। तीन दिन पहले ही गौरव अपने दोनों बच्चों को गांव में छोड़ आया था। दंपती की बेटी करीब 14 साल और बेटा करीब 11 साल का है। ऐसे में संभावना है कि गौरव ने अपनी पत्नी हत्या की पहले से ही प्लानिंग की हुई और इसी वजह से दोनों बच्चों को गांव में छोड़ आया था।
विज्ञापन
पति ने रेता पत्नी का गला - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित भागरौला गांव में बुधवार सुबह करीब 5 बजे एक युवक ने पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी। कमरे में झगड़े के बाद युवक ने चाकू से पत्नी के गले और मुंह पर वार किया। गंभीर रूप से घायल महिला कमरे से भागकर मामा के घर की ओर जा रही थी, तो बीच गली में गिर गई और ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद महिला का पति मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर खेड़कीदौला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों और सीन ऑफ क्राइम टीम से घटनास्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन

15 पहले हुई थी रेखा की शादी
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हत्यारोपी पति की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। मृतका की पहचान बरेली के भोजपुर जोगी ठेठ निवासी रेखा (35) के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब 15 साल पहले बरेली के ब्योन्दा गांव निवासी गौरव के साथ हुई थी। पति-पत्नी वर्तमान में गुरुग्राम के भांगरौला गांव में किराये पर रह रहे थे। गौरव मानेसर की एक निजी कंपनी में काम करता है। पुलिस की जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है कि गौरव पत्नी रेखा के चरित्र पर शक करता था, जोकि उनके बीच झगड़े का मुख्य कारण था।

घायल होने पर मामा के घर की ओर भागी थी रेखा
मंगलवार की रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और बात इतनी आगे बढ़ गई कि बुधवार सुबह करीब 5 बजे हत्या कर दी। गले व गाल पर चाकू लगने के बाद वह गली नंबर-4 स्थित कमरे से गली नंबर-4 में रह रहे अपने मामा के घर की ओर भाग रही थी ताकि वे उसे अस्पताल में पहुंचा सके। लेकिन महिला के गले पर दो गहरे वार होने के कारण वह गली में ही गिर गई। परिवार वालों ने जब उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गले पर चाकू लगने से ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई।

बच्चों को पहले ही छोड़ आया था गांव
पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पिछले काफी समय से झगड़ा चल रहा था। तीन दिन पहले ही गौरव अपने दोनों बच्चों को गांव में छोड़ आया था। दंपती की बेटी करीब 14 साल और बेटा करीब 11 साल का है। ऐसे में संभावना है कि गौरव ने अपनी पत्नी हत्या की पहले से ही प्लानिंग की हुई और इसी वजह से दोनों बच्चों को गांव में छोड़ आया था। हालांकि, इस बारे में हत्यारोपी पति गौरव की गिरफ्तारी के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के सही कारणों को पता चल सकेगा। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। - प्रदीप कुमार, एएसआई व जांच अधिकारी, खेड़कीदौला थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें