फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के आदी युवकों ने बनाया निशाना: डेटिंग एप से संपर्क, जबरन बिठाकर ले गए सुनसान जगह; लड़के ने सुनाई आपबीती

Wed, 06 May 2026 04:46 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

अपराध शाखा पुलिस ने ग्राइंडर एप के माध्यम से युवक का अपहरण करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने युवक से मारपीट कर 2,500 रुपये जबरन ट्रांसफर कराए थे।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्राइंडर एप के माध्यम से संपर्क करके युवक का अपहरण करने वाले चार आरोपियों को अपराध शाखा मानेसर की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वारदात में प्रयोग की गई स्विफ्ट कार को दादरी से किराये पर लिया था। आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट करके जबरदस्ती उसका मोबाइल छीनकर 2500 रुपये ट्रांसफर किए थे। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भिवानी (हरियाणा) के जुई गांव निवासी आशीष (19), बिसालवास गांव निवासी नरेश कुमार (21), दुगडोली गांव निवासी शिवम (19) और चरखी दादरी (हरियाणा) के लोहरवाड़ा आशु (25) के रूप में हुई है। आरोपी आशीष, नरेश कुमार व शिवम को 5 मई को आईएमटी मानेसर से गिरफ्तार किया था। 

वहीं, आरोपी आशु को 6 मई को भांगरौला गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि नरेश गुरुग्राम में रैपिडो चलता है और आशु मानेसर के बास गांव में परचून की दुकान चलाता है। उनका शिकायतकर्ता युवक से संपर्क ग्राइंडर एप के माध्यम से संपर्क हुआ था। आरोपियों ने पीड़ित युवक को कार में बैठा लिया और कासन पहाड़ियों में ले जाकर उसके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल से 2500 रुपये ट्रांसफर किए।

आरोपियों ने बताया कि पीड़ित युवक के मोबाइल से ट्रांसफर किए गए रुपये आरोपी नरेश के बैंक खाते में डलवाए गए थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे नशा करने के आदी हैं और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित से 50 हजार रुपये देने की की मांग 
5 मई को आईएमटी मानेसर थाने में दी शिकायत में एक युवक ने बताया कि वह कासन गांव में किराये पर रहता है। 4 मई की रात करीब 12.15 बजे वह किराये के मकान के बाहर गली में खड़ा था। इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट कार में आए चार युवकों ने उसका रास्ता रोककर उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। अपहरणकर्ता उसे कासन पहाड़ियों की ओर सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ मारपीट करते हुए 50 हजार रुपये की मांग की।

रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मोबाइल छीनकर व उसका पासवर्ड पूछकर जबरदस्ती 2,500 रुपये अपने स्कैनर में ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित युवक मौका पाकर वहां से भाग निकला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आईएमटी मानेसर थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन

आगामी कार्रवाई के लिए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। ग्राइंडर एप के माध्यम से संपर्क करके गुरुग्राम में पहले भी लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में ग्राइंडर कंपनी को नोटिस जारी किया जाएगा। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें