फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम शहर में, बिजली कटौती से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सभा होने के बावजूद शहर के कई इलाकों की बिजली शाम को गायब रही। गर्मी और उमस के कारण लोग परेशान रहे। इससे पहले सुबह, दोपहर में भी आपूर्ति लड़खड़ाती रही। बार बार कट लगता रहा। डीएचबीवीएन के सर्किल टू के अधीक्षण अभियंता पीके चौहान का कहना है कि स्मार्ट सिटी का काम कर रही निजी कंपनी कई जगहों पर केबल को फीडर से जोड़ने के साथ अन्य काम कर रही है। जिसकी वजह से कट लगाए जा रहे हैं। जिन इलाकों में तीन से चार घंटे बिजली जा रही है, वहां पर यही काम हो रहे हैं। पिछले पखवाड़े के मुकाबले अब शहर में बिजली की मांग कम हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस में चार घंटे की कटौती
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रैली स्थल राजीव चौक से सटते सिविल लाइंस में रविवार को कई बार बिजली कटौती हुई। इस इलाके में कई कार्यालय और व्यवसायिक प्रतिष्ठान के अलावा उच्चाधिकारियों के सरकारी आवास भी हैं, बार-बार बिजली जाने से लोग परेशान रहे। जेई ने बताया कि लोड शिफ्टिंग की जा रही है इसलिए चार बार एक-एक घंटे कट लगा।
बिजली मंत्री आज सुनेंगे समस्याएं
सेक्टर तीन, पांच और छह के सामुदायिक भवन में प्रदेश के बिजली मंत्री चौधरी रंजीत सिंह चौटाला सोमवार की शाम लोगों की समस्याएं सुनेंगे। स्थानीय आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिनेश वशिष्ठ ने बताया कि शनिवार रात सेक्टर तीन और पांच में लोकल फॉल्ट के कारण बिजली नहीं थी। देर रात फॉल्ट ठीक हुआ, रविवार को भी दिन में कई बार कटौती हुई। इस पर स्थानीय बिजली अधिकारियों का कहना है कि सेक्टर चार में अंडर ग्राउंड केबल को मेन लाइन से जोड़ने के कारण आपूर्ति बाधित रही है।
विज्ञापन

वोल्टेज के उतार चढ़ाव से त्रस्त
सेक्टर 46 स्थित ग्रीन वुड सिटी में केबल पैनल जल गया था। अस्थायी तौर पर यहां की आपूर्ति बनाए रखने के लिए दूसरे स्थान से बिजली जोड़ी गई। मगर सोसाइटी के सी ब्लॉक में आपूर्ति सुचारु नहीं हुई। सोसाइटी निवासी प्रवीण वशिष्ठ ने बताया कि रोजाना बिजली कट रही है। जब बिजली आती भी है तो वोल्टेज कम ज्यादा होने के कारण इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के जलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें